मंदसौर। मंदसौर शहर में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर केशव नगर सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा शहर में पथ संचलन निकाला गया, जिसमे बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चो ने भाग लिया। बच्चे अपने हाथों में रग बिरंगे झंडे लिए ढोल बजाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकले। रैली में बच्चो द्वारा भारत माता कि जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए शहर में भ्रमण किया।
स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर केशव नगर सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा शहर में पथ संचलन निकाला गया। आज के समय में लोग महापुरुषों को भूलते जा रहे हैं। महापुरुषों को याद रखने के लिए और उनकी याद हमेशा जिंदा रहे इसलिए सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा यह पथ संचलन निकाला गया।