चित्तौड़गढ़। कायस्थ शिरोमणि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर चित्रांश महिला क्लब चित्तौड़गढ़ ने ब्रह्मपुरी में एक कार्यक्रम का आयोजन कर नेता जी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रश्मि सक्सेना, रूचि भटनागर, शिल्पा माथुर, शानू सक्सेना एवं नुपुर माथुर ने कायस्थ गौरव सुभाष चन्द्र बोस के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे स्वतंत्रता आंदोलन के दिनों में उनकी एक पुकार पर हजारों महिलाओं ने अपने कीमती गहने अर्पित कर दिए और जिनके आह्वान पर हजारों युवक और युवतियां आजाद हिन्द फौज में भर्ती हो गए। नेता जी की माता जी प्रभावती जी भी हिन्दुत्व और देश से प्रेम करने वाली महिला थी। उन्होंने ही सर्वप्रथम सुभाष चन्द्र जी को महापुरुषों की कहानियां सुनाकर नेता जी के मन में देश के लिए कुछ करने की प्रबल भावना को जन्म दिया और फिर सारा जगत जानता है कि नेताजी ने अपना समस्त जीवन हिन्दुस्तान के लिए अर्पण किया जिसकी बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में श्वांस ले रहे हैं।
इस अवसर पर चित्रांश महिला क्लब चित्तौड़गढ़ की रिंकी सक्सेना, तृप्ति माथुर, वीणा माथुर, शिल्पा माथुर, रश्मि सक्सेना, नुपुर माथुर, यामिनी निगम एवं रुचि भटनागर इत्यादि सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेकर नेता जी के द्वारा हिन्दुस्तान के लिए किए गए कार्यों को याद कर नमन किया।