मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव पिपलिया रावजी निवासी सुनील जोशी की माताजी दुर्गा जोशी ने अपनी बहू के लिए महामाया भादवामाताजी से संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी की मेरी बहु के पुत्र या पुत्री होगी तो में लोटन यात्रा कर माँ के दरबार पंहुच 51 फिट लंबी चुनरी चढ़ाऊंगी। जिनकी मन्नत पूरी हुई उनके घर एक पुत्री का जन्म हुआ।
मन्नत पूरी होने पर दुर्गा जोशी ने सोमवार को परिवारजनों सहित रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में बेंड बाजो के साथ अपने निजनिवास से भादवामाता जी दरबार तक भव्य चुनरी यात्रा के साथ लोटन यात्रा की जिनके साथ सहयोग में परिवारजनों रिश्तेदारों सहित गांव से बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चें चुनरी को हाथों में लिए डीजे पर नाचते झूमते महामाया भादवामाता के दरबार पंहुचे जहाँ माताजी को चुनरी चढ़ाकर अपनी मन्नत पूरी की।