BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 1:22 pm
KHABAR : लायंस क्लब नीमच को नया बाजार निवासी धनेटवाल परिवार से नेत्रदान प्राप्त, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। लायंस क्लब नीमच द्वारा अंधत्व को समूल नष्ट करने के पुनीत एवं पवित्र उद्देश्य से जारी नेत्रदान अभियान के तहत दिनांक 23 जनवरी 2023, सोमवार को नया बाजार निवासी 99 वर्षीय कमलादेवी धर्मपत्नी बृजमोहन धनेटवाल के  देहावसान पश्चात उनके परिजनों राजेंद्र, हेमंत, अंकुर धनेटवाल ने द्वारकाप्रसाद मित्तल, दिनेश अहीर की प्रेरणा से लायंस क्लब नीमच को नेत्रदान कराये। नेत्र गोमाबाई नेत्रालय के ऑप्थोमेट्रिस्ट शैलेंद्र बनौध द्वारा उत्सारित कर जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण हेतु गोमाबाई नेत्रालय भेजे गए। 
नेत्रदान संपन्न करवाने में वरिष्ठ लायन अरुण गोयल एवं लायन शैलेंद्र पोरवाल (शैलू) का सराहनीय सहयोग रहा। नेत्रदान के समय नेत्रदानदाता के परिजन एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। 

दो नेत्रहीनों को नवीन दृष्टि प्रदान करने के पवित्र उद्देश्य से इस दु:खद घड़ी में भी अपने प्रिय परिजन के नेत्रदान करने पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा, नेत्रदान संयोजक लायन रिखब गोपावत, नेत्रदान आभार समिति संयोजक लायन बाबूलाल गौड़ ने नेत्रदाता परिजनों एवं समस्त धनेटवाल परिवार का हार्दिक आभार प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा को क्लब परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा ने स्थानीय एवं अंचलवासियों, गणमान्यजनों, समाजसेवीयों और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि अपने परिजनों या आसपास किसी की मृत्यु होने पर लायंस क्लब नीमच के माध्यम से नेत्रदान करवाने में सहयोग कर इस पुनीत कर्तव्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE