BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2023, 6:57 pm
NEWS : बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियों में जोड़ा एक और अध्याय, अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पुरस्कार से सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ते हुए “ग्रीनटेक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पुरस्कार 2023 अपने नाम किया। यह पुरस्कार ग्रीनटेक फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा कंपनी को पर्यावरण प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किया गया। 19 जनवरी को होटल ताज विवांता गोवा में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ भरत पाठक, राष्ट्रीय संयोजक, गंगा विचार मंच, नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय एवं उपाध्यक्ष, ग्रामीण शिक्षा, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कंपनी को प्रदान किया गया तथा कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद पालीवाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह अवार्ड कंपनी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र मे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्टों का उपयोग, हरित पट्टिका में विस्तार, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन नियंत्रण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। पालीवाल ने इस सम्मेलन में “सतत ईएचएस विकास की ओर” पर पावर पॉइंट प्रजन्टेशन द्वारा विस्तृत जानकारी दी। बहू निर्णायक सदस्यों की समिति द्वारा पर्यावरणीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिरला सीमेंट को सीमेंट सेक्टर में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विजेता घोषित किया। इस अवार्ड में ओ.एन.जी.सी., भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन, टाइम्स ग्रुप, जी ग्रुप, जेएसडब्ल्यू इस्पात, जेएसडब्ल्यू पावर, माय होम सीमेंट एवं एनटीपीसी जैसी कम्पनियों ने भी भाग लिया। ईकाई प्रमुख देवेश मिश्रा ने इस मौके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार कंपनी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो को दर्शाता है। साथ ही सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनाती है एवं व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों की कटौती से हरित पर्यावरण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE