BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 12:55 pm
NEWS : भगवान चेतन रुप में वहीं होता जहां उसके नाम के भजन होते हैं- संत बालयोगी, भागवत कथा में उमड़ा भक्तो का सैलाब, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

अकलेरा। क्षेत्र के सनखेडी गाँव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन की कथा में कथा वाचक संत बालयोगी महाराज ने बताया कि वन में सब भगवान का वास रहता है। जंगल भगवान का, नदियाँ भगवान की, पहाड़ भगवान के, पर घर में सब मेरा मेरा करते हैं, घर मेरा, बेटा मेरा, धन मेरा इसलिए भक्त लोग घर छोडकर जंगल में भजन करने जाते है। 

आगे महाराज ने बताया कि आज लोग कहते हैं कि जब भगवान सब जगह है तो फिर मंदिर बनाने की क्या जरूरत है, मंदिर जाने की क्या जरूरत है। हवा सब जगह है पर क्या सब जगह की हवा हमारी गाडी के टायर में भर सकते है, नही भर सकते है इसके लिए हमको टायर में हवा भरने वाले के पास जाना पडेगा। गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में पंखे लगाने पडते है। इसी प्रकार मंदिर में भगवान चेतन रुप में होता है सब जगह भगवान होते जरूर है पर सब जगह चेतन रुप में नही होते है। भगवान चेतन रुप में वहीं होता जहां उसके नाम के भजन होते हैं और भजन या तो मंदिर में होता है अथवा साधु संत करते हैं। 

आगे बालयोगी महाराज ने बताया कि भगवान अपने भक्तों के अवगुण नही देखता है, आप एक बार उसके पास जाओ तो सही। एक माँ अपने छोटे बालक को कीचड़ में सना होने के बावजूद तुरंत गोद में उटा लेती है। इसी प्रकार आप कितने भी पापी है पर भगवान के पास एक बार जाओ तो सही वह आपको जरूर गले लगायेगा। भागवत में ऐसे कितने ही भगत है जिन्होंने पहले बहुत पाप किये थे जिनमे अजामील, गणिका, तुलसीदास, वाल्मीकिजी आदि है जिनकी कथा आप सब ने सुन रखी हैं। 

आगे बताया कि एक पार्टी में जाने से पलहे इंसान कितना सजता संवरता है, कितनी तैयारी करता हैं पर कभी भगवान के पास जाने की तैयारी की है आपने, जबकी भगवान के पास भी सबको जाना है और कोई पार्टी में जाये या ना जाये पर भगवान के पास तो सबको जाना है।

आजकल लोग कहते हैं की कथा के लिए समय नही है, पर आप कह सकते हो की खाना खाने के लिए समय नहीं है स्वांस लेने के लिए समय नही है स्वच्छ के लिए समय नही है पर भगवान की कथा के लिए लोग तुरंत कह देते हैं समय नही है। याद रखना की संसार में लोगो के बिना आपका काम चल सकता है पर भगवान के बिना आपका काम नहीं चल सकता है। कथा में नही जाना है तो क्षमा मांग लो भगवान से की आज में कथा में नही आ पांउगा पर यह मत कहो की समय नही है। 

कथा के बीच गाये भजन अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे, तो हम केसे भव से लगेंगे  किनारे, दशा मुझ दीन की संम्बालोगे तो क्या होगा व चाहे लाख करो चतुराई कर्म का लेख मिटे ना रे भाई पर श्रोताओ ने झुमकर नृत्य किया। कथा के आरम्भ में मुख्य जजमान पप्पुलाल मीना सपत्नीक भागवतजी की पुजा अर्चना की।  

कथा के समय पुर्व विधायक कैलाश मीना, पुर्व मीना समाज अध्यक्ष रामदयाल मीना, रघुनाथ मीना, शंकरलाल मीना, फूलचचंद मीना, पुर्व सरपंच रामबिलास मीना, चोथमल गादिया, रमेश मीना, भगवान मीना, कृष्ण गोपाल मीना, माधोलाल मीना, बबलू मीना, जुगराज मीना, जगदीश मीना, कल्याणजी परपती, बाबुलाल मीना, भैरुलाल परपती, हेमराज, गीर्राज मीना सहीत महिला पुरुष मोजुद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE