BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 1:11 pm
KHABAR : बेटी है वरदान, इनका करें पूरा सम्मान, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, पंछी बचाओ अभियान ने किया बेटियों का सम्मान, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर न्यू साँवलिया रेस्टोरेंट रामटेकरी पर पंछी बचाओ अभियान के तत्वावधान में बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में समाजसेवी बहन शशि मारु, प्राचार्य सुनीता गोदा, समाजसेवी बहन प्रीति कुमावत एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ एवं बेटी पढाओ का संदेश दिया। बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति को रोकने तथा बालिका शिक्षा को बढावा देने का संदेश अपने उदबोधन में प्रस्तुत किए। इस मौके पर सभी अतिथियों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में  बालिकाओं को मेडल सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 

इस मौके पर पंछी बचाओ अभियान के पदाधिकारी सहित सदस्यो ने अतिथियों का स्वागत किया। बालिका दिवस पर बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के बारे में संदेश दिया। हर फील्ड में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली बालिकाओ का सम्मान किया गया। 

इन गौरवशाली बालिकाओ में अनामिका सौलंकी, विशाखा कुमावत, आस्था बोरासी, अंजली गोस्वामी, अक्षिता बाफना, आर्ची जैन, सलौनी देबाना, राधिका सकलेचा, मिताली भिंडवाल, ईशा देशमुख, खुश्बू झामनानी, हुरबानो सेफी, आयुषी देशमुख का मंच से सम्मान किया गया। 

इस मौके पर संस्था के संस्थापक राकेश भाटी, संयोजक अंकित बैरागी, संभाग अध्यक्ष दिनेश जोशी, उपाध्यक्ष मेजर उषा कुमावत, जिला अध्यक्ष लाडो फाउंडेशन के संजय नीमा, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष रेखा सोनी, जिला महामंत्री राजू कुमावत, नगर सचिव शकुंतला सोनी, प्रचार मंत्री उमेश मालवीय, सदस्यगण की उपस्थिति में  कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी देवेंद्र राव ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE