BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 3:13 pm
KHABAR : कार्यशाला में युवाओं ने जाना राष्ट्रीय बालिका दिवस और पराक्रम दिवस का महत्व, उपस्थितों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। नेहरु युवा केंद्र सीहोर के तत्वाधान में शासकीय मॉडल स्कूल सीहोर में राष्ट्रीय बालिका दिवस और पराक्रम दिवस पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात्‌ अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। युवाओं से मुख्य अतिथि दिनेश वर्मा ने कहा कि बालिका दिवस बालिकाओं को यह स्मरण कराने का माध्यम है कि उन्हें अपनी असीमित क्षमताओं को विकसित करके साहस से उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। डॉ धर्मेंद्र ने संस्कृत श्लोकों द्वारा बेटियों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता अभिषेक श्रीवास्तव ने नेताजी बोस के ऐतिहासिक जीवन के महत्वपूर्ण अनसुने किस्से सुनाए। विशेष वक्ता महेश वर्मा और हुकुम सिंह तोमर ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के नारे पर जोर देते हुए बालिका सुरक्षा के उपाय बताए और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन शेफाली जैन ने किया। अंत में एनवायवी पवन पंसारी ने नेहरु युवा केंद्र की ओर से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एनवायवी मेघा महेश्वरी, शैलेन्द्र चौहान, संजय सिंह, अनीश खान, दानिश खान, सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE