मनोहरथाना। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में आज बुधवार को राष्ट्रीय मतदान दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय मतदान दिवस की शपथ दिलाई गई।
रवि साहू ने बताया कि आज मनोहर थाना कस्बे के महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सीएल महोलिया व ईएलसी प्रभारी बृजमोहन बलाई के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदान दिवस का कार्यक्रम अयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। मतदान के महत्व के बारे में वर्णन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ व राजेश लोधा, धर्मेंद्र लोधा, विरेंद्र शर्मा,रवि साहू, अविनाश आर्य, विजय सेन सहित अन्य मौजूद रहे।