नीमच। देशभर में आज अभिनेता शाहरुख़ और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत पठान मूवी रीलीज़ हुई। इस फिल्म को लेकर शुरू से ही हिन्दू संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। क्योंकि इस फिल्म में एक गाने के बोल और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई ड्रेस को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने इस फिल्म को धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताकर विरोध प्रदर्शन किया था और चेतावनी दी थी की इस फिल्म को सिनेमा हॉल में नहीं चलने देंगे।
इसी कड़ी में नीमच में आज दोपहर 12 बजे के करीब विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मनासा रोड स्थित मिराज टॉकीज पहुंचे। जहां पर पठान फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विरोध किया और शो को रद्द करवाया।
इस दौरान जिला पूजक अर्चक प्रमुख पं रामअवतार शर्मा, नगर मंत्री कपिल बैरागी, बृजराज सिंह, राजेश जयपाल, सोनू दिवाकर, गोपाल चौहान, दीपक जोशी, आकाश वाल्मीकि, पवन जैसवार, संजय चौरसिया, बबलू किलोरियां सहित कई विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित थे।