BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 5:35 pm
REPORT : मंदसौर फिल्म पठान का विरोध, विश्व हिंदू परिषद ने सिनेमाघरों के बाहर किया प्रदर्शन, बोले- नहीं चलने देंगे फिल्म, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पठान मूवी को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने मन्दसौर में विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद जिला सेवा प्रमुख विनोद जाट ने मीडिया को बताया कि इस फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से हिन्दू भावना को आहत पहुंची है और मन्दसौर के सिनेमा घरों में इस फिल्म को नहीं चलने दिया जाएगा। मगर सेंसर बोर्ड द्वारा जो आपत्तिजनक दृश्य थे उन्हें हटा लिया गया है। हटाने के बाद मंदसौर के सिनेमाघरों में पठान फिल्म दोपहर 12ः00 से शुरू हुई। श्रीजी चित्र मन्दिर सिनेमा हॉल के मालिक हेमन्त शाह ने बताया शाहरूख खान और दीपिका का एक अश्लील गाना था, जिसमें भगवा वस्त्र पहने हुए थी, इसको लेकर पूरे हिन्दू संगठन ने पूरे देश में विरोध किया, जिसको लेकर सेंसर बोर्ड ने वो गाना हटा दिया जो भी अश्लील दृश्य थे उनको समाप्त करके उस फिल्म को सेंसर कर दिया है, हिन्दू संगठन का विरोध जायज था, क्योंकि हिंदूत्व में इस तरह की बातें नहीं होती जब हिन्दू संगठन को इस बात की जानकारी मिली की यह सारे अश्लील दृश्य हटा दिए गए हैं तो उनके द्वारा जो बड़े सिनेमा घर है। उनके एक दो शो बंद करवाकर और अपने इस विरोध, बंद को वापस ले लिया और फिल्म को सारे सिनेमा घरों में प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE