BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2023, 8:48 am
KHABAR : श्री मृत्युजंय महादेव मंदिर के शिखर पर स्थापित होने वाले स्वर्ण कलश का महाअभिषेक कर नगर में निकाली शोभायात्रा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर   

Share On:-

गरोठ। मंत्रों के उच्चारणों के साथ दिव्य औषधियों दुध दही शहद घी शक्कर जल से ओम नम: शिवाय ओम नम: शिवाय के साथ बुधवार को श्री मृत्युजंय महादेव मंदिर के शिखर पर स्थापित होने वाले स्वर्ण कलश का आयोजन समिति के जगदीश अग्रवाल, राधेश्याम सेठिया, कचरुलाल मगर, राजेश सेठिया, हुकुम डपकरा, संजय गुप्ता, बीडी संजय सोनी, पं अशोक शर्मा, सहित रुद्र महायज्ञ के सभी यजमान रोहितास शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, किशोरीलाल शर्मा, ग्यारसीलाल शर्मा, श्यामलाल अग्रवाल, महेश मालवीय, राजेन्द्र उपलावदिया, संजय मांदलिया, मुकेश धनोतिया, राजेन्द्र गुप्ता, हितेश अग्रवाल, पवन चौधरी, जीवन चौधरी, संदीप बागड़ी, के द्वारा महाअभिषेक किया गया। 

स्वर्ण कलश के अभिषेक होने के बाद हर हर गंगे जय शिवशंकर हर महादेव के जयकारों के साथ ढोल की थाप बैंडबाजे के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा गरोठ में स्थित भगवान श्री मृत्युजंय महादेव मंदिर से स्वर्ण कलश एवं स्वर्ण ध्वजा को एक वाहन में सजा कर नगर के प्रमुख मार्ग में शोभायात्रा निकली। जिसका नगर में अनेक स्थानों पर भक्तजनों ने बड़ी आस्था के साथ वाहन में सजे स्वर्ण कलश ध्वजा का पूजन किया गया। बुधवार को सुबह 09 बजे से पंच कुण्डात्मक रुद्र महायज्ञ पर भी आहुतिया देकर हवन हुआ। यज्ञाचार्य पंडित जगदीश व्यास राधेश्याम व्यास ने स्वर्ण कलश का महाअभिषेक संपन्न करवाया। 

श्री मृत्युजंय महादेव मंदिर सेवा समिति के सदस्य जगदीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया आज 26 जनवरी गुरुवार सुबह 08 बजे से पंच कुण्डात्मक महायज्ञ  होने के साथ प्रात:11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे के मध्य समय में मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलशारोहण एवं ध्वजारोहण का आयोजन होकर रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहु होकर दोपहर 12.30 बजे से पुलिस थाना गरोठ के पीछे स्थित मेला मैदान पर विशाल भण्डारा का आयोजन होकर महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE