BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2023, 9:44 am
NEWS : यात्रियों व राहगीरों के लिए पुलिस ने किया नवाचार,  रेलवे स्टेशन के पास किया रेन बसेरे का संचालन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ। जिला पुलिस ने समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नवाचार के रूप में यात्रियों व राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए रेन बसेरे का इंतजाम किया है। नव संचालित रेन बसेरा रेलवे स्टेशन के महाराणा प्रताप गेट पर बुधवार को शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ट्रेन व अन्य वाहनों के लंबे इंतजार के दौरान भरी सर्दी में आश्रय लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। रेलवे विभाग के रेस्ट हाउस व नजदीकी होटल की व्यवस्था महंगी होने एवं यात्रियों द्वारा खर्च वहन नहीं कर पाने के लिए जिला पुलिस ने इन यात्रियों का सहयोग करने के लिए रैन बसेरा का संचालन बुधवार को शुरू किया। यात्रियों व राहगीरों को विश्राम हेतु उचित स्थान नहीं मिलने पर ऐसे लोगों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने एक नवाचार करते हुए चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के महाराणा प्रताप गेट के बाहर एक रेन बसेरे का संचालन शुरू किया। उक्त रैन बसेरा में करीब 40 से 50 व्यक्ति सुरक्षित रह कर रात व्यतीत कर सकते हैं। यहां यात्रियों व राहगीरों के लिए गर्म बिस्तर की उचित व्यवस्था रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE