नीमच। अखिल भारतीय परशुराम सेना के संयोजक पं जयप्रकाश पुरोहित, जिला नीमच के संरक्षक पं राकेश भारद्वाज की सहमति एवं जिलाध्यक्ष पं नवीन तिवारी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय परशुराम सेना की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय परशुराम युवा सेना के जिलाध्यक्ष के पद पर पं दीपेश पिता मोतीलाल शर्मा, निवासी ग्राम महुड़िया, तहसील जीरन, अखिल भारतीय परशुराम युवा वाहिनी के नीमच जिलाध्यक्ष पद पर पं अरुण पिता लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, निवासी ग्राम बमोरा, तहसील जीरन, अखिल भारतीय परशुराम युवा वाहिनी के जिला महामंत्री के पद पर पं तिलकराज पिता मुकेश शर्मा निवासी ग्राम पिपलिया रावजी तहसील मनासा की नियुक्तियां की गई है।
संगठन ने इन्हें सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत किया और साथ ही आशा की है कि समाजसेवा में नवीन कीर्तिमान स्थापित करेंगे।