चित्तौड़गढ़। आज गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन ने पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए सेमिनार, व्याख्यान, संगोष्ठी, कार्यशालाओं और परिचर्चाओं के आयोजन के उपलक्ष्य में मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक, ललकार के प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार अनिल सक्सेना का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।