नीमच। जिले के गांव छायन में आज चारभुजा नाथ मंदिर पर कलश स्थापना के साथ परिवार सहित भगवान भोलेनाथ और भगवान हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गांव छायन में 24 जनवरी से चारभुजा नाथ मंदिर पर देवीययज्ञ एवं धार्मिक आयोजन हो रहे थे। जिसको लेकर ग्रामीणजन पुरे तन मन धन से लगे हुए थे। जिसके परिणामस्वरूप आज नव निर्मित चारभुजा नाथ मंदिर पर ग्रामवासियों के सहयोग से कलश स्थापना की गई और मंदिर में शिव-पार्वती सहित गजानन जी और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। 24 जनवरी से चले इन आयोजन में ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और भरपूर सहयोग किया।
धार्मिक आयोजन की श्रंखला में आगामी दिवस में शिव महापुराण का आयोजन भी ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा। जिसकी तिथि शीग्र ही निर्णय कर तय की जाएगी।