शाजापुर। आदिवासी समाज के भगवान इंडियन रॉबिन हुड टंट्या भील का 181 वां जन्मदिन जयस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने मनाया। जन्म उत्सव एवं 74 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मालवा और निमाड़ के जननायक टंट्या मामा भील के 181 वें जन्मदिन के अवसर पर शाजापुर में बडे ही उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
सुनील भिलाला जयस जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्त समाज बंधु इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने। जल-जंगल-जमीन वापस दिलाने वाले, इस दुनिया में एक ऐसा क्रांतिकारी जो लगातार 35 वर्षों तक हथियार बन्ध लड़ाई लड़े हैं वो टंट्या भील थे। हमारे हिस्से में जो सरकारी नोकरी है वह टंट्या भील की देन है।
सुनील भिलाला ने महानायक टंट्या मामा भील के जन्मदिन के अवसर कहा कि आंदोलनों से बहुत पहले आदिवासी समुदायों और टंट्या भील जैसे क्रांतिकारी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का झंडा बुलंद किया था। उन्हें सभी आयु वर्ग के लोगों मामा कहते थे। उनका यह संबोधन इतना लोकप्रिय हुआ कि भील आज भी मामा कहे जाने पर गर्व महसूस करते हैं।
कार्यक्रम में सुनील भिलाला जयस जिलाध्यक्ष शाजापुर, देवेंद्र भिलाला जयस जिला प्रभारी शाजापुर, राधेश्याम भिलाला, अभिषेक भिलाला, अंकित भिलाला, हेमराज भिलाला, दीपक भिलाला, संजू भिलाला, विक्रम घुलपुरे समाजजन और जयस के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।