BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 3:18 pm
NEWS : श्री देवनारायण जी का 1111 वां अवतार महोत्सव धूमधाम से मनाया, शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर    

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी का 1111 वां अवतार महोत्सव चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर पूरे उत्साह, उमंग, उल्लास पूर्वक मनाया गया। शहर में भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद सेन्थी स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर पर विविध धार्मिक आयोजन हुए।

भगवान श्री देवनारायण जी के 1111 वें अवतार महोत्सव पर जिला गुर्जर समाज द्वारा शहर के गोरा बादल स्टेडियम से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के पुराना बस स्टैंड, अप्सरा चौराहा, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा, प्रताप नगर होते हुए सेन्थी स्थित श्री देवनारायण मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में ऊंट, अश्व, हाथी और  विभिन्न झांकियों के साथ पंजाब के बैंड प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे।
  
शोभायात्रा में 1111 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर किए हुए चल रही थी। जबकि हजारों की संख्या में स्त्री, पुरुष महिलाएं भगवान श्री देवनारायण जी की जय जय कार करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में श्री देवनारायण जी की धर्म ध्वजा और तिरंगे ध्वज लहराते नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। 
  
शोभायात्रा का शहर में कई स्थानों पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों व गणमान्य जनों ने भव्य आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE