BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 3:45 pm
KHABAR : भारत से बाहर रहकर लड़ी आजादी की लड़ाई- राजश्री, नेताजी बोस की पपौत्री का नीमच प्रवास, सुभाष वाटिका में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सुभाष चंद्र बोस ने ही‌ दिया था जय हिंद का नारा, वे आजाद हिंद फौज के महानायक थे। महात्मा गांधी को सुभाष चंद्र बोस ने ही बीबीसी लंदन में प्रसारित अपने संदेश में प्रथम बार राष्ट्रपिता का संबोधन दिया था। सुभाष चंद्र बोस के आजादी के संघर्ष को राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा। आजादी के आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिसे पूरे देश वाले सम्मान पूर्वक याद करते हैं। यह बात सुभाष चंद्र बोस की पपोत्री राजश्री चौधरी ने कही। वे भारतीय सुभाष सेना जिला इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। 

उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आजादी के 70 साल बाद भी युवा अपराधी के रूप में घोषित है चिंतन का विषय है। सुभाष चंद्र बोस अपराधी है या नहीं यह अभी तक कानूनी रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। एलिजाबेथ को नोटिस भेजा लेकिन वह दुनिया छोड़ चली गई। चार्ल्स अभी भी जिम्मेदार है। भारतीय नीतियां भी इसके लिए दोषी है। पुलिस कानून आज भी अंग्रेजों का चल रहा है नागरिक कानून में भी कई अंग्रेज लोगो के बताए नियम संचालित हो रहे हैं जिन्हें और परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आजाद हिंद संगठन उच्च सर्वोच्च न्यायालय मे वाद दायर करेगा उसके बाद अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। भारत का प्रशासन कैसा है कोई भी सुभाष चंद्र बोस को नेता नहीं मानते हैं। भारत के शासन की सोच को लेकर हमें चिंतन करना होगा। देश को आजादी चरखे के आंदोलन से नहीं मिली बल्कि देश की आजादी के संघर्ष में 32 लाख लोग भूखे शहीद हो गए थे। आजादी आज भी पूर्ण रूप से सकारात्मक नहीं है चिंतन का विषय है। 1857 में वीर सावरकर ने कामनवेल्थ विरोध का शंखनाद किया था। नीमच जिला इकाई से जुड़े कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के लिए अनेक सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं जो देश के युवाओं के लिए प्रेरणादाई कदम है। 

प्रख्यात इतिहासकार ज्ञानोदय कॉलेज के प्राचार्य डा सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि देश को आजादी अहिंसा से नहीं मिली। बिना खड़क ढाल की आजादी मिली यह भ्रम फैलाया गया था जबकि देश को आजादी हजारों लोगों के प्राणों के बलिदान के कारण मिली है। 

प्रोफेसर शंकर लाल गोयल ने कहा कि देश की आजादी में 26000 सैनिक शहीद हुए हैं। सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी आंदोलन के कारण ही देश को आजादी मिली। सुभाष चंद्र बोस महान क्रांतिकारी थे देशवासियों ने उन्हें जानबूझकर भुला दिया गया है जो चिंतन का विषय है। गांधी से बढ़कर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान सुभाष चंद्र बोस का रहा है। वह गरम दल के नेता थे। गांधीजी नरम दल के नेता थे। देश को आजादी गरम दल के नेताओं के संघर्ष के कारण मिली है। नई दिल्ली में जॉर्ज पंचम की प्रतिमा राजपथ पर लगी थी उसे हटाकर अब सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित हो गई है तो देशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रकाश चंद्र शर्मा ने कहा कि सुभाष वाटिका नहीं यह पावन तीर्थ बन गया है। फव्वारा चौक का नाम अब ‌सुभाष चौक करने की मांग प्रशासन से करनी चाहिए। तभी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाना सार्थक होगा। राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन पोरवाल ने सुभाष चंद्र बोस को महान विभूति बताते हुए उन्होंने कहा कि वह कुछ वर्ष पूर्व लखनऊ गए थे वहां उनकी भेंट सुभाष चंद्र बोस से हुई लेकिन वह अगले ही 2 मिनट में ओझल हो गए थे। हमें गर्व है कि वह सुभाष चंद्र बोस से मिल सके हैं। 

इंजीनियर नवीन अग्रवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की देशभक्ति वाली विचारधारा लाल माटी से प्रारंभ होकर पूरे देश में होते हुए विदेशों तक पहुंचना चाहिए। भीमराव अंबेडकर ने सशक्त संविधान बनाया लेकिन देश की सरकार है लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सुभाष चंद्र बोस के चिन्हों पर चले तो देश अखंड बंद भारत बन सकता है। आज भाई भाई से लड़ रहा है चिंतन का विषय है जबकि देशवासियों ने संगठित होकर अंग्रेजों को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया था अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति का शंखनाद नीमच से हुआ था जो आज भी प्रासंगिक है। 

सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली जिसका स्वागत भारतीय सुभाष सेना के पदाधिकारी द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया। कैलाश चंद्र गोयल कुंडला वाला ने जरा आंख में भर लो पानी देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च मानते थे। उन्होंने दर्शनशास्त्र का गहराई से अध्ययन कर तर्क विद्या को जीवन में आत्मसात किया था और असहयोग आंदोलन में भाग लेकर स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है यह संदेश देशवासियों तक पहुंचाया था। लाला लाजपत राय, लोकमान्य तिलक के साथ उन्होंने जेल में रहकर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता सुभाष चंद्र बोस और सामाजिक कार्यकर्ता सजनलाल तोतला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। 

इस अवसर पर पर्यावरण संकल्प संस्था, स्वच्छता मिशन नीमच, भारतीय सुभाष सेना आयोजन समिति गौ सेवा समिति के किशोर बागड़ी, जगमोहन कटारिया, चंद्रशेखर आजाद ग्रुप के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पुरोहित, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रमेश मोरे, नवीन अग्रवाल, अमर सिंह जैन, मोहनलाल सैनी, दुलीचंद कनेरिया, डॉक्टर एच एन गुप्त, सोहनलाल छाजेड़, प्रवीण मित्तल, हरीश उपाध्याय, डॉ राकेश वर्मा, नारायण सोमानी, बालचंद वर्मा पदाधिकारियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का रचनात्मक संचालन हेमलता धाकड़ ने किया तथा आभार जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तोतला ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE