BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 4:01 pm
BIG NEWS : इसकी टोपी उसके सिर, बांगरेड़ पंचायत सचिव का अजीब करतब, टेंकर पर रंग रोगन आमलीभाट में और भुगतान हुआ बांगरेड के खाते से, अब मामला पहुंचा सीईओ तक, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। ग्राम पंचायत आमलीभाट और बांगरेड़ में एक ही सचिव की तैनाती फर्जीवाड़े को अंजाम दे रही हैं और इस को लेकर ग्राम पंचायत बांगरेड़ के उप सरपंच ने लिखित शिकायत जनपद पंचायत जावद के सीईओ आकाश ध्रुवें को कर कार्रवाई की मांग की है। 

शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत आमलीभाट में शासन द्वारा प्रदान पानी के टेंकर में रबर पेंट और कलर करवाया गया था। जिसके बिल वाउचर पर ग्राम पंचायत बांगरेड़ की सील सिक्का लगाकर सरपंच ग्राम पंचायत आमलीभाट के हस्ताक्षर दर्ज है तथा सचिव के सील सिक्के पर देवीलाल वर्मा के हस्ताक्षर है। उक्त बाउचर पर भुगतान ग्राम पंचायत आमलीभाट से होना था लेकिन भुगतान ग्राम पंचायत बांगरेड़ के खाते से कर दिया। एक ही पंचायत में पदस्थ सचिव अपने अधिकारों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर कहां के बिल कहां और कहीं का भुगतान कहीं और से कर रहे है। मामला जब उप सरपंच के संज्ञान में आया तो उपसरपंच ने पहले तो मौखिक सीईओ जावद को अवगत कराया। जब बात नहीं बनी तो लिखित शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग कर डाली। 

बताते हैं कि गांव में इस तरह के मामले पर एक कहावत चरितार्थ होती हैं जिसमें कहा जाता है इसकी टोपी उसके सर। ग्राम पंचायत बांगरेड़ के उप सरपंच मुकेश चंदेल ने मामले में 24 जनवरी को सीईओ जावद को मय दस्तावेजों के साथ सचिव देवीलाल वर्मा द्वारा शासन को अंधेरे में रख जो गड़बड़ी की गयी है उसकी जांच कर सचिव देवीलाल वर्मा पर कार्रवाई की जावे। मामले में संबंधित सचिव से संपर्क करना चाहा लेकिन नहीं हो सका। वहीं मामले में जनपद पंचायत जावद सीईओ आकाश ध्रुवें ने बताया कि पंचायत सचिव देवीलाल वर्मा के विरुद्ध नियम विरुद्ध भुगतान का मामला संज्ञान में आया है, मै दिखवाता हुं।

फर्जीवाड़ा आया सामने तो की शिकायत-

मुकेश चंदेल उप सरपंच ग्राम पंचायत बांगरेड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत आमलीभाट का बिल वाउचर है और भुगतान हमारी पंचायत बागरेड़ से कर दिया। फर्जीवाड़ा सामने आया तो शिकायत की है। शासन की राशि को गलत तरीके से आहरण कर गड़बड़ी की गई हैं। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE