BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 4:51 pm
REPORT : ग्राम पिराना में देवनारायण एवं बालाजी मंदिर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन, भक्तों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। तहसील मुख्यालय से उत्तर दिशा की ओर मात्र 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित पिराना गांव की पावन धरा पर विराजित भगवान देवनारायण कथा बालाजी मंदिर पर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा एवं पंचकुंडात्मक देवनारायण मारुति महायज्ञ का भव्य स्तर पर आयोजन चल रहा है।
मात्र 500 आबादी का गांव पिराना गांव में एक तरफ तो कथा प्रवक्ता गौ भक्त पंडित भीमाशंकर शास्त्री धारियाखेड़ी  वाले के मुखारविंद से साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन प्रवाहित किए जा रहे हैं वही पंचकुंडात्मक श्री देवनारायण मारुति मंदिर के आंगन में यज्ञाचार्य पंडित श्री सुनील शर्मा द्वारा साप्ताहिक हवन पूजन तथा शिखर कलश प्रतिष्ठा विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  पिराना के पुरे अंचल में इन दिनों वैदिक मंत्रोच्चार श्लोकों की स्वर लहरियों से से पुरा वातावरण पवित्र हो रहा है।इस धार्मिक महोत्सव में गांव के बच्चे से लेकर बुजुर्ग प्रत्येक महिला पुरुष अल सुबह से ही देर रात तक भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं इस महोत्सव में आसपास तथा दूर दराज इलाकों से जो भी श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल हो रहे हैं इसी के साथ वह भी अपने तन मन से इसी भक्ति रंग में रम रहे हैं।25जनवरी 2023बुधवार को नित्य पूजन, प्रधान हवन एवं अन्नाधीवास, 26 जनवरी गुरुवार को नित्य हवन पूजन, पत्रादिवास, पुष्पा दिवास, फलादिवास, ध्रतादिवास, धूपा दिवास एवं सय्या दिवास, 27 जनवरी शुक्रवार को नित्य हवन पूजन व शिखर कलश प्रतिष्ठा, 28 जनवरी शनिवार को पूजन प्रधान हवन, 29 जनवरी रविवार को नित्य हवन पूजन, पूर्णाहुति एवं महा आरती, महा प्रसादी (भंडारा) आयोजन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम महोत्सव समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ ले कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE