नीमच। श्री हनुमत् महासंघ ने अपनी ग्रामीण समितियों का विस्तार करते हुए ग्राम बांगेडा मामादेव में संघ की इकाई स्थापित कर कार्यकारणी गठित की। महासंघ के प्रवक्ता ने बताया कि हनुमान जी की भक्ति की अलख जगाने के लिए और सनातन संस्कृति को सुद्रड करने के लिए गाँव में हनुमान चालीसा का पाठ आरंभ किया और कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से हनुमत् महासंघ ग्राम अध्यक्ष पद पर राजू मीणा, उपाध्यक्ष नवीन खटिक और अंकित मेघवाल, महामंत्री सूरज नायक,मंत्री यश खटिक, कोषाध्यक्ष भरत गायरी, प्रवक्ता अभिषेक धोबी, गौ रक्षा एवं जीवदया विजय मेघवाल, प्रचार प्रसार मंत्री हेमंत मीणा, चालीसा पाठ प्रमुख ललित बारेठ, व्यायामशाला प्रमुख योगेश रावल, चिकित्सा प्रमुख दुर्गा शंकर धाकड़, सुरक्षा प्रमुख विकास प्रजापत्, सांस्कृतिक प्रमुख सुमित धाकड़, खेल प्रमुख हंसराज सेन, विधि प्रमुख राजू मेघवाल, व्यवस्था प्रमुख आयुष धाकड़, सामंजस्य प्रमुख खली गायरी, परिवहन प्रमुख सूरज रावल, देवस्थान प्रमुख चंद्रप्रकाश रावल, कार्यालय प्रमुख प्रदीप मीणा, जन समस्या प्रमुख लोकेश मेघवाल, के पद पर नियुक्त किये गए।यह जानकारी संघ के अध्यक्ष द्वारा प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम मे संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।