BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 6:15 pm
NEWS : विद्यार्थियों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर किया चक्काजाम, अधिकारियों की समझाइश पर माने छात्र, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

मनोहर थाना। पंचायत समिति की सदला ग्राम पंचायत के सदला कस्बे में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणित व अंग्रेजी के अध्यापक की कमी के चलते हरनावदा से मनोहर थाना मार्ग पर चक्का जाम लगाया गया। वहीं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा समझाइश पर मांग को पूरी करने पर मार्ग से चक्का जाम हटाया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आज शुक्रवार को सादला कस्बे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 7 महीने पूर्व सादला विद्यालय के स्टाफ के अध्यापक को जतावा विद्यालय में लगाया गया था। ऐसे में परीक्षा नजदीक आने के कारण विद्यालय में गणित व अंग्रेजी के टीचर की कमी के चलते आज मनोहर थाना से हरनावदा मार्ग पर छात्र-छात्राओं द्वारा चक्का जाम किया गया। करीब 1 घंटे के चक्काजाम के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की समझाइश व मांग पूरी करने पर छात्र-छात्राओं द्वारा चक्का जाम खोला गया।

जावर पीइओ नरेश कुमार ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सादला में 10 अध्यापकों का स्टाफ मौजूद है। वहीं जतावा विद्यालय सीनियर तक होने के बाद भी 3 अध्यापकों का स्टाफ है। ऐसे में कुछ समय के लिए वैकल्पिक तौर पर दो अध्यापकों को जतवा विद्यालय में नियुक्त किया गया था। परन्तु आज इस समस्या को देखते हुए पहली शिफ्ट में जतावा व दूसरी शिफ्ट में सादला में दोनों अध्यापक को कक्षाएं लेने के लिए सीबीओ मनोहर थाना द्वारा नियुक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE