BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 6:49 pm
REPORT : रेवली देवली में कल से होगा भव्य आयोजन, कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत, गांव में उत्साह का माहौल, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

रेवली देवली। जिला मुख्यालय के नजदीक रेवली देवली गांव का प्राचीन एवम भव्य महिषासुर मर्दिनी माता का मंदिर सालों से कलश स्थापना को लेकर बाट जोह रहा था लेकिन अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा और आने वाले समय में रेवली देवली में महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर देवीय भागवतकथा एवं कलश स्थापना , सहस्त्र चंडी यज्ञका एक बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। इसको लेकर रेवली देवली के ग्रामीण जन पूरी तरह तैयारिय हो चुकी है तथा साथ ही युवा समिती भी लगातार मेहनत करके यहां पर एक भव्य विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां कर रही थीं। इसी तारतम्य में युवाओं की टोलियां लगातार आस-पास के गांव में घर घर जाकर आमंत्रण दे रही थीं।  इसको लेकर पूरे क्षेत्र वासियों में खासा उत्साह है पिछले काफी समय से गांव के सभी युवा लगातार मेहनत कर रहे थे तथा तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है तथा एक शानदार आयोजन क्षेत्रीय वासियों के लिए देवी भागवत एवं सहस्त्र चंडी यज्ञ भजन संध्या के रूप में होगा। जैसा कि आप सभी को विदित है कि महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर एक चमत्कारिक मंदिर है और यहां पर आने वाले हर एक भक्त की मुराद पूरी होती है ऐसा क्षेत्रवासी बताते हैं तथा कई तो दावे के साथ भी इनके चमत्कारों को बताते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ के लिए पंडित अनिल शास्त्री एवं देवी भागवत कथा पंडित सोमनाथ शर्मा के मुखारविंदसे संपन्न होगी। आयोजन 28 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा जिसके दौरान रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन तथा सुंदरकांड का भी आयोजन होंगे। जिसमें डॉ मिथिलेश नागर, गोकुल शर्मा, आकृति मिश्रा, गिरीश गौतम जैसे कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है। जिसमें 28 जनवरी को कलश यात्रा तथा प्रायश्चित पूजन एवं हिमाद्रि संकल्प के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। गांव में कलश यात्रा का आयोजन भी इस कार्यक्रम के दौरान होगा। रोजाना  कथा के बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा जिसमें पूरे क्षेत्रवासियों का सहयोग सम्मिलित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है कल से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE