BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 6:58 pm
NEWS : पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, खुले में सो रहे निर्धनों को वितरित किए गर्म कम्बल, आमजन में दिखी सकारात्मक प्रतिक्रिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौड़गढ़ राजन दुष्यंत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत एवं वृत अधिकारी निंबाहेड़ा आशीष कुमार चौधरी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस निम्बाहेड़ा पुलिस का मानवीय चेहरा दिखा जिसके तहत खुले में सो रहे निर्धनों को गर्म कंबल वितरित किए।

थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा फूलचंद टेलर पुलिस निरीक्षक ने रात्रि गश्त के दौरान कस्बे में कई स्थानों पर ऐसे निर्धन लोगो को देखा जो वर्तमान में भारी सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इंतजाम तक नहीं कर सकते। उनको गर्म कंबल वितरित करने का ख्याल आया। जिस पर एसएचओ फूलचंद के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, हैडकानी लक्ष्मीलाल, कानि सरिया राम, शंकरलाल, ईश्वर द्वारा गुरुवार रात्रि को कस्बा निम्बाहेड़ा में माल गोदाम रोड, बस स्टैंड, सावन सिंह चौराहा, सरकारी हॉस्पिटल, चंदन चौक आदि स्थानों पर जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किये।

कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना अधिकारी फूलचंद टेलर व एएसआई सूरज कुमार के उक्त कार्य से जनता में पुलिस के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है।    
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE