जावद। भारतीय सुभाष सेना जिला नीमच द्वारा आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सुभाष वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री एवं हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त राष्ट्र के सलाहकार राजश्री चौधरी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी पहुंचकर राजश्री चौधरी का मंच पर जाकर साल श्रीफल, केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन करके स्वागत किया। सुभाष की प्रपौती राजश्री चौधरी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी से चर्चा के दौरान प्रशंसा करते हुए कहां कि में आपकी लगातार सक्रियता फेसबुक, सौशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया में देखती रहती हू, आप जो पिडित मानवता व सुभाष के पद चिन्हो पर चलकर जो कार्य कर रहे हो यह प्रशंसनीय व स्वागत योग्य है। आज एसे ही युवाओ की देश में जरूरत है, आप आगे भी निरंतर कार्य करते रहो, सुभाष सेना आपके साथ है। कार्यक्रम में भारतीय सुभाष सेना जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तोतला, कैलाश गोयल, डॉक्टर प्रोफेसर शंकर दयाल गोयल, डॉ सुरेंद्र सिंह शक्तावत, मधुसुदन पोरवाल, नवीन कुमार अग्रवाल, राकेश वर्मा, अर्जुन जायसवाल, महेश तौतला, हेमलता धाकड सहित वरिष्ठजन, युवाजन, सुभाषप्रेमी मौजूद थे।