BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2023, 4:00 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, एक बाइक पर सवार थे दो युवा, गांव जाने के लिए जैसे ही बढ़े आगे तो बीच रास्ते हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीमावर्ती गांव तेलनखेड़ी में शनिवार को एक हादसा हो गया। एक कार व एक बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवारों को चोटें आई व एक बाइक सवार युवक का पैर घुटने से नीचे क्षत-विक्षत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेलनखेड़ी की ओर से नीमच जाने वाली कार फोर्ड फिगो क्रमांक आरजे-35-सीए-0479 में एक महिला व एक युवक बैठा था। वहीं नीमच की ओर से तेलनखेड़ी की ओर आने वाली डिस्कवर बाइक क्रमांक आरजे-09-एसई-7876 पर दो युवक सवार थे। इस दौरान कार का अगला टायर फट गया और वो असन्तुलित होकर बाइक से जा टकराई। इससे दोनों वाहन खाई में जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन आने वाली साइड से विपरित दिशा में हो गए। घटना शनिवार दोपहर 01 बजे के लगभग की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पंहुची और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। बघाना थाने के सब इंस्पेक्टर तेजसिंह सिसोदिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाकर मौके पर पंचनामा बनाया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

तड़पते रहे घायल नहीं आई एम्बुलेंस-  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद करीब आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पंहुची। इससे दोनों बाइक सवार घायल दर्द से कराहते हुए तड़पते रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE