BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2023, 4:33 pm
NEWS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे हमारी धरोहर हमारा अभिमान अभियान के तहत कालिका माता मंदिर और आसपास के परिसर को किया पॉलिथीन मुक्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि की प्रेरणा से एकल अभियान द्वारा चलाए जा रहे हमारी धरोहर हमारा अभिमान अभियान के दौरान आज स्वयं सेवकों ने दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर एवं उसके आसपास के परिसर को पॉलिथीन से मुक्त किया यह जानकारी देते हुए पर्यावरण गतिविधि के नगर संयोजक सतीश सोनी ने बताया कि गतिविधि की प्रेरणा से एकल अभियान द्वारा प्रतिमाह चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता कर स्वच्छता का संदेश दिया जाता है इसी क्रम में आज गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल विभाग संयोजक भेरूलाल भाई एकल अभियान के जिलाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत एवं जिला अभियान प्रमुख लक्ष्मण शर्मा के नेतृत्व मे कालिका माता मंदिर परिसर और उसके आसपास बने क्षेत्र में प्लास्टिक पॉलिथीन से मुक्त किया इस दौरान स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर के आसपास से बड़ी संख्या में पॉलिथीन व अन्य कचरे को हटाया तथा साथ ही वहां प्रसाद का व्यापार करने वाले लोगों को गुलाब का पुष्प देकर पॉलिथीन में प्रसाद नहीं देने का आग्रह किया साथ ही उनसे कपड़े की थैली या बांस की टोकरी का उपयोग करने का भी आग्रह किया तथा इस कार्य में उनका सहयोग करने का भी वादा किया इसके उपरांत जयमल फत्ता हवेली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर  पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की गई जिसमें प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल  द्वारा एक पेड़ राष्ट्र के नाम अभियान की चर्चा की गई जो सतत वर्ष भर चलने वाला है तथा समाज के सहयोग से समाज के लोगों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के किए जाने हैं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कि अभी महती आवश्यकता है हम सबको जीवन में प्रतिदिन एक घंटा पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक रूप से निकालना चाहिए साथी हमें पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे सारे लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास भी करना चाहिए वही भेरूलाल भाई ने फरवरी माह में होने वाली साइकिल यात्रा की जानकारी दी इस दौरान मंडल संयोजक भगवान लाल भोई जिला धार्मिक कार्य प्रमुख गोविंद सोनी सहित एकल  अभियान के रतन  धाकड़  संजय कुमावत शंकर लाल कन्हैया लाल आचार्य बहने बिंदु शर्मा प्रिया कुमारी कुमावत नेहा बैरागी पूजा वैष्णव पूजा शर्मा अनीता धाकड़  आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE