BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2023, 4:50 pm
NEWS : 3540 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी और लोडिंग टेंपो से सफर, फिर जैसे ही पहुंची थाने तक सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, लगातार तीसरे दिन मिली ये बड़ी सफलता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी ,साडास व बस्सी थाना पुलिस ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शनिवार को 3540 किलोग्राम अवैध खैर की लकड़ी सहित लोडिंग टेंपो को जब्त  कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध रूप से वन्य उपज की तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक को सूचना मिली कि साडास थाना अंतर्गत रघुनाथपुरा से करतीयास रोड पर एक लोडिंग टेंपो अवैध खैर की लकड़ी का परिवहन करने वाला है। उक्त सूचना से थानाधिकारी साडास सकाराम उ.नि. को सूचित कर डीएसटी टीम मौके पर पहुंची साथ ही थानाधिकारी साडास जाप्ते सहित रघुनाथपुरा से करतीयास आने वाली रोड पर पहुंच कर नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक एक लोडिंग टेंपो रघुनाथपुरा से करतीयास की तरफ आता हुआ दिखाई दिया जिसमें चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे जिसे  पुलिस ने बड़ी मुश्किल से घेरा देकर के पकड़ा। पुलिस ने नियमानुसार लोडिंग टेंपो की तलाशी ली तो सूचना के मुताबिक टेम्पो में बिना लाइसेंस खैर की लकड़ी भरी हुई मिली। पुलिस ने  खैर की अवैध लकड़ी का मौके पर वजन किया तो कुल वजन 2500 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने खैर की गीली लकड़ी व लोडिंग टेंपो को जब्त कर टेंपो चालक पारसोली थाना के खेरपुरा निवासी छगनलाल पुत्र श्योजीनाथ कालबेलिया व उसके साथी खैरपुरा निवासी शंकर लाल पुत्र प्रभु कालबेलिया को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 
इसी प्रकार जिला विशेष टीम की सूचना पर थाना बस्सी के हैडकानि गीता लाल  मय जाप्ते व डीएसटी टीम ने बस्सी थाना के छापिया खेड़ी तलाई के पास तीन व्यक्तियों भीलवाड़ा जिला के काछोला निवासी धन्ननाथ पुत्र भेरुनाथ कालबेलिया, पारसोली थाना के खेरपुरा निवासी गणेश पुत्र छेनानाथ कालबेलिया व मध्य प्रदेश के अमोह जिले के बासनी निवासी गोविंद पुत्र संतोष भील को खैर की लकड़ी को छीलते हुए मौके से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 1040 किलोग्राम अवैध खैर की गीली लकड़ी को जब्त किया है। 
उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना साडास व बस्सी पर फॉरेस्ट एक्ट व चोरी की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। 

उक्त कार्यवाही में यह शामिल-
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., सकाराम उ.नि. थानाधिकारी साडास, गीता लाल हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल मुनेंद्र, मिट्ठूलाल, अजय, दिनेश,  धर्मेंद्र, सुरेंद्र, देवकिशन व चालक कांस्टेबल विनोद कुमार, फिरोज। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE