BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2023, 8:05 pm
BIG REPORT : नीमच जिले के ग्राम कवाई में की प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई तो धरने पर बैठे ग्रामीण, कलेक्टोरेट पहुंचकर जताया विरोध, उठाई मुआवजे की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सिंगोली क्षेत्र से कवई गांव के किसान आज बड़ी संख्या में नीमच के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता सत्तू पाटीदार के नेतृत्व में पहुंचे किसानों का कहना था कि जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ कवाई गांव पहुंचकर 40 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के नाम पर खड़ी फसलों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के नाम पर गैरकानूनी तरीके से की गई है। कृषि भूमि पर स्थित दो कुओं व ट्यूबवेल है, जिसमें दो विद्युत मोटर लगी थी। जेसीबी से उसे हटा दिया गया है। 
किसानों का कहना था कि यह कार्रवाई गैरकानूनी और मनमाने ढंग से की गई है। 2 दिन के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन हमारी जमीन पर किए गए फसल नुकसानी का मुआवजा दें। हमारी जमीन पर कब्जा न करें। अन्यथा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का रास्ता अपनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने की इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश, एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीओपी रामतिलक मालवीय सहित जावद व सिंगोली के अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE