BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 11:05 am
NEWS : सात दिवसीय श्री देवनारायण कथा का हुआ समापन, भगवान के भजनों पर भक्तों ने किया खूब नृत्य, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

मनोहर थाना। उपखंड क्षेत्र मनोहर थाना की ग्राम पंचायत बर्नेट के गांव सागोनी के पास परवन नदी के तट पर स्थित प्राचीन जागदेव मंदिर प्रांगण में चल रही सात दिवसीय देवनारायण कथा का प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। कथा महोत्सव का आयोजन कथा वाचक देवनारायण भक्त कालू सिंह गुर्जर के मुखारविंद से किया जा रहा था। 

देवनारायण समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवनारायण मंदिर प्रांगण में 21 जनवरी से 27 जनवरी तक श्री देवनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथावाचक ने प्रतिदिन 12 से 3 तक कथा का वाचन किया। संगीतमय सात दिवसीय लोक देवता देवनारायण भगवान की जीवनी पर आधारित कथा का वाचन किया गया। आसपास क्षेत्र के लोगों के द्वारा कथा को श्रद्धा पूर्वक श्रवण कर कथा का आनंद लिया। कथा के सप्तम दिवस पर श्रद्धालुओं ने देवनारायण भगवान के भजनों पर खूब नृत्य किया। लोक देवता भगवान श्री देवनारायण की महाआरती कर विशाल चल रहे समारोह में प्रसादी के समापन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE