BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 11:31 am
KHABAR : रेवली देवली में कलश यात्रा के साथ सहस्त्र चंडी यज्ञ की शुरुआत, गांव में निकला भव्य जुलूस, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

रेवली देवली। जिला मुख्यालय के नजदीक रेवली देवली गांव का प्राचीन एवम  महिषासुर मर्दिनी माता का मंदिर पर आज सहस्त्र चंडी यज्ञ की शुरुआत से पहले, गांव में विशाल जुलूस के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की तादाद में माता बहनों ने कलश को सिर पर धारण कर यात्रा निकाली। इस दौरान महिला पुरुष जमकर नाचे तथा पूरे गांव में एक जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखा एवं  रेवली देवली के साथ ही पूरे क्षेत्र की जनता इस कार्यक्रम में उमड़ पड़ी। रेवली देवली के कुमावत परिवार द्वारा इस भव्य यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह से ही महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर यज्ञशाला में प्रवेश को लेकर हवन करने वाले सभी महिला पुरुषों का प्रसिद्ध पूजन एवं हिमाद्रि संकल्प लिया गया। पूरे गांव में कलश यात्रा के बाद  महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर की यज्ञशाला में यज्ञ मैं बैठने वाले का मंडप प्रवेश कराया गया तथा पुरातन काल की प्रथा जिसमें अग्नि का प्रकटीकरण किया गया तथा यज्ञ में अग्नि देवता के द्वारा यज्ञ की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान सुबह से ही हजारों मंत्रों के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया आज से शुरू हुए इस कार्यक्रम के साथ अब लगातार नौ दिवस तक सहस्त्र चंडी यज्ञ होगा। साथ ही देवी भागवत कथा का आयोजन भी दोहपर बाद किया जाएगा। इसको लेकर रेवली देवली के ग्रामीण जन पूरी तरह तैयार  है। तथा साथ ही युवा समिती भी लगातार मेहनत करके यहां पर एक भव्य विशाल आयोजन को लेकर तैयार है।  इसको लेकर पूरे क्षेत्र वासियों में खासा उत्साह है पिछले काफी समय से गांव के सभी युवा लगातार मेहनत कर रहे थे तथा तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है तथा एक शानदार आयोजन क्षेत्रीय वासियों के लिए देवी भागवत एवं सहस्त्र चंडी यज्ञ भजन संध्या के रूप में आज शुरुआत हुई इस समय एक बहुत ही आश्चर्यजनक घटना हुई जैसे ही अग्नि प्रज्वलित हुई वैसे ही इंद्र देवता भी प्रसन्न हुए और एक जबरदस्त बारिश हुई। जैसा कि आप सभी को विदित है कि महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर एक चमत्कारिक मंदिर है और यहां पर आने वाले हर एक भक्त की मुराद पूरी होती है ऐसा क्षेत्रवासी बताते हैं तथा कई तो दावे के साथ भी इनके चमत्कारों को बताते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ के लिए पंडित अनिल शास्त्री एवं देवी भागवत कथा पंडित सोमनाथ शर्मा के मुखारविंदसे संपन्न हुई। आयोजन 28 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा जिसके दौरान रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन तथा सुंदरकांड का भी आयोजन होंगे। जिसमें डॉ मिथिलेश नागर, गोकुल शर्मा, आकृति मिश्रा, गिरीश गौतम जैसे कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।  । रोजाना  कथा के बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा जिसमें पूरे क्षेत्रवासियों का सहयोग सम्मिलित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।आज से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE