BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 1:53 pm
EXCLUSIVE REPORT : नीमच नगर पालिका का क्षेत्र और हजारों परिवारों का व्यवस्थापन, जब सीएम शिवराज ने सुनाया ये फरमान तो मुश्किल में आए लोग, विपक्ष ने लगाए ये बड़े आरोप, जनता ने कहा- अब नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा से आस, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच। शहर के बंगला व बगीचा क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों ने समस्या के समाधान के लिए एक बार फिर आवाज उठाई है। नागरिकों का कहना है कि सरकार द्वारा गठित व्यवस्थान बोर्ड के जटिल नियमों से हम सालों से परेशान हो रहे हैं। सरकार को इन नियमों में सुधार कर लीज रेंट सहित अन्य करों में कमी कर बंगलावासियों को रियायत देनी चाहिए। 
बंगला-बगीचा समस्या का शत-प्रतिशत समाधान नहीं होने से नागरिक नारकीय जीवन जी रहे हैं। उन्हें मकान निर्माण की अनुमतियां नहीं मिल रही है। अन्य योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रवासी नहीं उठा पा रहे हैं। बैंक भी इन क्षेत्रों में निवासरत लोगों को ऋण मुहैया नहीं कराती है। ऐसी तमाम प्रकार की परेशानियों के बीच जीवन जी रहे नागरिकों को समस्या के शत-प्रतिशत समाधान की आस है। वहीं विपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार व मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए भोलीभाली जनता को छला है। समस्या आज भी विकराल रूप लिए हुए हैं। भाजपा की सरकार ने मकान मालिकों पर जबरन टैक्स थोपकर किरायेदार बनाने की तैयारी की है। 
--
बंगला-बगीचा क्षेत्र में निवासरतों की परेशानी-
‘शहर के बंगला व बगीचा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिक निवासरत है। यह सभी नागरिक समस्या के शत-प्रतिशत समाधान की मांग सालों से कर रहे हैं। बावजूद अब तक सरकार ने समस्या का पूर्ण रूप से समाधान नहीं किया है। अब नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा से समाधान की आस है।- महेश सुराह, बंगलावासी
-
‘विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश की भाजपा सरकार व मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2017 में जनता को लुभाने के लिए आनन-फानन में समस्या का समाधान किया था। शुरूआत में समाधान होता दिखाई भी दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव निपटते ही व्यवस्थापन की प्रक्रिया फिर थम गई। - चंद्रेश सैनी, बंगलावासी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE