BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 2:12 pm
KHABAR : मोरवन में निकला पथ संचलन जगह-जगह फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में शामिल हुए संवयसेवक, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान  भारत माता की जय कारे का उद्घोष भी किया गया। दूसरी और कहीं जगह पर लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। 

पथ संचलन सुबह नो बजे सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए पुनः सरस्वती विद्या मन्दिर में समाप्त हुआ। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन रवाना होने से पहले सभी स्वयंसेवकों ने आरएसएस के श्रद्धा के प्रतीक केसरिया ध्वज के समक्ष नमन कर प्रार्थना की। स्वयंसेवकों ने हाथ में दंड लिए गणवेश खाकी पेंट, सफेद शर्ट, काली टोपी वाली वेशभूषा में पंक्तिबद्ध हुए जिसके बाद घोष की धुन पर वहां से पथ संचलन के लिए रवाना हुए।

जगह जगह हुआ फूलो से स्वागत-

पथ संचलन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। जगह जगह ग्रामीणों की टोलियों ने फूलो की पंखुड़ियों से स्वागत कर भारत माता की जय के नारे लगाए। मोरवन बस स्टेंड पर भरत जाट मित्र मंडल ने पथ संचलन का भव्य स्वागत किया।  वहीं गांव का प्रमुख पटेल चौक पर भाजपा नेता राकेश जाट, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश टेलर, भाजपा महिला नेता बबली राठौर, सरपंच प्रतिनिधि प्रथ्वीराज भील, महेश टेलर, रोहित, भगत जाट, अजय गौड, श्याम सुथार, कारूलाल चंदेल, ओमप्रकाश प्रजापत, गोतम सुथार, कारुलाल चंदेल, मनीष, सीताराम राठौर, विकास बैरागी, अर्जुन बैरागी ने आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE