BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 4:38 pm
KHABAR : 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अजाक्स ने शहर में निकाली वाहन रैली, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। आज दिनांक 29 जनवरी को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संगठन जिला इकाई नीमच द्वारा नीमच के अंबेडकर सर्कल से अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल वाहन रैली निकाली गई। तत्पश्चात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया गया। 

कलेक्टर कार्यालय में तहसीलदार अजय हिंगे को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि मध्य प्रदेश के स्पेशल काउंसिल एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज गोरकेला द्वारा बनाए गए नवीन पदोन्नति नियम को अक्षरशः शीघ्र लागू किया जाए। विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के रिक्त बैकलॉग के पदों की पूर्ति की जाए। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति समय पर दी जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र लागू की जाए। 

ज्ञापन में करीब 24 मांगे रखते हुए कहा गया कि आरक्षित वर्ग के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रशासनिक प्रताड़ना बंद की जाए। वर्तमान समय में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के आरक्षण को जानबूझकर षडयंत्र पूर्वक समाप्त किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि अजाक्स की न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। अजाक्स द्वारा निकाली गई वाहन रैली से पूर्व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। रैली शहर के मुख्य मार्गो से निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। 

ज्ञापन सौंपते समय अजाक्स जिलाध्यक्ष आरपी मेघवाल, बाबूलाल आर्य, यशवंत गोयल, रमेश कदम, रवि गोयल, लाखन मौर्य, सूरजमल आर्य, परमानंद उज्जैनिया, रामू रामनगर, रतनलाल भूरिया, विशाल मेघवाल, जमना प्रसाद, गोविंद मालवीय, महेश मेघवाल एवं बड़ी संख्या में अजाक्स के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE