BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 12:51 pm
BIG NEWS : बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसान की फसलें हुई चौपट, अफीम के साथ अलसी व गेंहू की फसल पर हुआ ज्यादा नुकसान, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में देर रात 11 से शुरू हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण काफी फसलों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही तेज हवाओ के कारण सबसे ज्यादा अलसी की फसल आड़ी पड़ गई है। 

रात से शुरू हुई आंधी तूफान के साथ तेज बारिश आज सुबह 8 बजे तक जारी रही। लगातार हुई बेमौसम बारिश से काफी फसल खराब होने के हालात बन गए। मनासा क्षेत्र के गांव देवरी खवासा, खेड़ली, पड़दा, भाटखेड़ी, खजूरी देवरी, बामनी सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में देर रात ओलावृष्टि भी हुई। किसानों को सबसे ज्यादा अफीम की फसल का डर सताने लगा है, क्योंकि बेमौसम और ओलावृष्टि के कारण अफीम को कई प्रकार के रोग लग सकते हैं। ओलावृष्टि से अफीम की फसल को लेकर चिंता बढ़ने लगी है क्यों कि ओलावृष्टि से अफीम के पौधे पर आए फूल भी खराब हो गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन तक इसी तरह बेमौसम बारिश और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE