BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 4:41 pm
KHABAR : बांगरेड़ पंचायत मे चार लाख रुपये की पुलिया, टुटे फुटे पाईप पर गड़बड़ी की लिपापोती, कैसा है भ्रष्टाचार तस्वीरे बंया कर रही हैं, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर  

Share On:-


सरवानिया महाराज। जावद जनपद की ग्राम पंचायत बांगरेड़ में प्रदेश सरकार के इंजीनियर और सचिव की आला दर्जे की इंजीनियरिंग और लीपापोती का नमुना तस्वीरों में केद कर हम तक जागरूक जनप्रतिनिधियों ने पहुंचाया है। दरअसल ग्राम पंचायत बांगरेड़ के ग्राम बांगरेड़ मे देवनारायण मंदिर के पिछे मेन रोड़ से जोड़ने वाले मार्ग पर लगभग चार लाख रुपये की एक पुलिया का निर्माण पन्द्रहवें वित्त और नरेगा मे निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है। जिसमें पुलिया मे घटीया निर्माण किया गया है तथा जो पाईप पुलिया मे डालें गये हैं वो टुटे फुटे है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस प्रकार के पाईप को पुलिया में रख कर चार लाख रुपये पर लीपापोती की गई हैं। साथ ही ये अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि सरकार ने जिन लोगों को मोटी मोटी तनख्वाह पर मैदान में तैनात कर सुशासन की जिम्मेदारी दी है वो किस कदर गड़बड़ी कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा कर लापरवाही कर शासन को कुशासन की बदनामी दे रहे हैं। 

निर्माण में भ्रष्टाचार की बात कहते हुए उप सरपंच मुकेश चंदेल ने जिला प्रशासन से निर्माण की जांच कर दोषी अधिकारियों तथा पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। उप सरपंच ने बताया कि पुलिया निर्माण में लगभग एक लाख से उपर का भुगतान भी संबंधित अकाउंट से निकाल लिया गया है। तथा मेरे द्वारा सचिव देवीलाल वर्मा तथा इंजीनियर को टुटे फुटे पाईप के संबंध में अवगत कराया तो सचिव देवीलाल वर्मा ने कहा ऐसे ही चलेगा काम। आपको बता दें ये वहीं ग्राम पंचायत बांगरेड़ है जिसके खाते से आमलीभाट पंचायत में टेंकर रंग रोगन का भुगतान कर दिया है और ये वो ही सचिव देवीलाल वर्मा है जिनके विरुद्ध गलत तरीके से भुगतान व प्रधानमंत्री आवास की शिकायत जावद सीईओ आकाश ध्रुवें के पास है। मामले में संबंधित इंजीनियर से बात करना चाही मगर उन्होंने मोबाइल फोन अटेंड नहीं किया। 

बिना बेस के रख दिये टुटे फुटे पाईप-

निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत ने पुलिया मे बिना बेस बनाए ही मिट्टी पर डायरेक्ट टुटे फुटे पाईप रख बिना मानकों तथा गुणवत्ता के सीसी करना शुरु कर दिया। पाईप के आस पास मिट्टी डाल उपर सीसी कर चार लाख रुपये की लीपापोती की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE