BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 6:38 pm
BIG NEWS : सिद्धांत सिंह खेलों इंडिया कैम्प हेतु रवाना, नीमच तैराकी को एक और क़ामयाबी, 07 फरवरी को होगी प्रतियोगिता, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (खेलों का मेला) केंद्र सरकार की खेलों के लिए नई योजना खेलों इंडिया 2023 की मेजबानी इस बार मध्यप्रदेश को मिली है जिसमे नीमच से एक मात्र खिलाड़ी तैराक सिद्धांत सिंह पिता गोपाल सिंह जादौन का हुआ है।

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया और वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि नीमच के लिए गौरव की बात है कि पूरे उज्जैन सम्भाग का इकलौता तैराक जो खेलों इंडिया मे चयनित हुआ है। खेलों इंडिया तैराकी भोपाल प्रकाश तरण पुष्कर पर दिनांक 7 फरवरी से होनी और 6 फरवरी तक सीधान्त खेलों इण्डिया तैराकी कैम्प जो कि इंदौर शिशुकूंज स्कूल पूल मे प्रेक्टिस करेगा। 

नीमच तैराकी कोच सुधा सोलंकी (एनआईएस), आयुष गौड़, नीलेश घावरी, रोहित अहीर एवं अभिषेक अहीर ने संयुक्त रूप से बताया कि सिद्धांत इस मुकाम पर पहुंचने वाला सम्भाग का दूसरा खिलाड़ी है। इससे पहले नीमच के ही खिलाड़ी नानक जो कि खेलों इण्डिया युथ गेम्स मे 3 साल तक पदक विजेता रहे है एवं एक नई उम्मीद एक नन्हा तैराक एक किसान का बेटा विकास देवीसिंह जाटव भी हो रहा तैयार। आने वाली प्रतियोगिताओ मे दिखाएगा अपना दम।

नीमच तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि नीमच नगर पालिका के सहयोग के बिना नीमच तैराकी का यह रिजल्ट सम्भव नहीं है और इस बार 2023 स्टेट प्रतियोगिता की मेजबानी नीमच को करने का अवसर मिला है। पूल मेंटेन्स का काम चल रहा है उम्मीद है नगर पालिका प्रशासन जल्द ही पूल तैयार कर खिलाड़ियों के लिए खोले जिससे हमेशा कि तरह इस वर्ष भी रिजल्ट शानदार रहे एवं 2023 मे चार अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता होनी है यदि नीमच प्रशासन का साथ इसी तरह बना रहा तो नीमच के खिलाड़ी भी दिन रात मेहनत करने को तैयार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE