BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2023, 8:27 pm
KHABAR : खाटू श्याम पैदल यात्रा का नीमच पहुँचने पर श्याम प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत, यात्रा 12 फरवरी को पहुंचेगी खाटू धाम, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच । श्री श्याम संगम पैदल रथ यात्रा राजगढ़ जिला धार से खाटू धाम राजस्थान तक 22 जनवरी को भव्य तीसरी पैदल रथ यात्रा प्रस्थान हुई। जो रविवार रात नीमच पहुंची जहां रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सोमवार सुबह खाटू श्याम के लिए रवाना हुई। जिनका राजस्थानी होटल केसरपुरा (नयागांव) पर स्वागत किया गया। जनकपुर एवं रेवली देवली और पिपलिया बिशनिया केसरपुरा खोर एवं आसपास के श्याम प्रेमियों के द्वारा खाटूश्याम मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

भव्य पैदल रथ यात्रा में बाबा खाटू श्याम जी का दरबार एवं सूरजगढ़ निशान के साथ 108 श्याम प्रेमी पदयात्रा में शामिल हैं। यह पैदल रथ यात्रा राजगढ़ जिला धार  से प्रारम्भ होकर विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक श्री खाटू श्याम मंदिर जावरा श्री खाटू श्याम मंदिर मंदसौर, श्री खाटू श्याम मंदिर नीमच, निंबाहेड़ा, चित्तौड़, भीलवाड़ा, रायला, विजय नगर, नसीराबाद, श्रीनगर, किशनगढ़, हरमाड़ा, श्री खाटू श्याम मंदिर रींगस होते हुए 12 फरवरी 2023 को यात्रा खाटू धाम पहुंचेगी। जहां रात्रि में बाबा श्याम का भव्य विशाल कीर्तन का आयोजन रहेगा एवं 13 फरवरी 2023 को प्रातः ध्वजा अर्पण की जाएगी। यह यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर मंदसौर के प्रधान गुरुदेव आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में खाटू धाम जा रही है। 

श्री खाटूश्याम धाम राजस्थान की ओर जाने वाले श्री श्याम परिवार राजगढ़  पैदलयात्रियों का श्री श्याम मित्र मंडल जनकपुर, रेवली देवली और पिपलिया बिशनिया, केसरपुरा खोर के द्वारा भव्य स्वागत किया। इसके बाद पदयात्रियों को आगे के लिए रवाना किया गया। सभी पदयात्रियों का श्याम बाबा का दुपट्टा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। 

स्वागत सत्कार में नीमच से बाल भजन गायक जय यादव एवं खोर (जावद) से बाल भजन गायिका हिमांशी लोहार ने सुमधुर बाबा के भजन सुनाएं सभी श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के मधुर भजनों को गाया। श्री खाटू श्याम मंदिर राजस्थान तक करीब 750 किलोमीटर की पैदल यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था 22 जनवरी रविवार को  राजगढ़ से रवाना हुआ। यह जत्था खाटू पहुंच बाबा श्याम को ध्वजा अर्पित करेगा। इस दौरान श्री श्याम परिवार के सदस्य श्याम प्रेमी ओम प्रकाश पाटीदार, हरिओम पाटीदार, मदनलाल सुथार, रामेश्वर नागदा, मदन, जय यादव आदि सदस्य मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE