BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 6:15 pm
KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर बैंसला में हुआ मातृ पितृ चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। सरस्वती शिशु मंदिर बैंसला में आज शानदार आयोजन का शुभारंभ सम्मानीय अतिथियों के द्वारा गौ माता की पूजा कर एवं विद्या की देवी मां सरस्वती, श्री ओम और भारत माता की पूजा वंदना कर किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में किस प्रकार शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को प्रदान किया जाता है इस प्रकार के अमृत वचनों से नरोत्तम ने एक शानदार उद्बोधन दिया। उपस्थित भैया बहनों ने अपने माता-पिता के चरणो में पूजा अर्चना कर आरती की गई और आशीर्वाद लेकर मातृ पितृ चरण वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर भागवत कथा वाचक नरोत्तम शर्मा कुंडलावाले, मंगल सिंह चंद्रावत जिला प्रमुख ग्राम भारती मनासा, पूरालाल रावत संयोजक, संकुल अध्यक्ष भेरूलाल रावत, नंदकिशोर प्रजापति, अमर रावत, पवन रावत, शंकरलाल चारण युवा एकता शक्ति संगठन अध्यक्ष, प्रकाश रत्नावत सरपंच प्रतिनिधि बरवाड़िया, अशोक मीणा, भागीरथ गुरु और गणमान्य नागरिक समस्त विद्यालय के विभाग बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश धनगर प्रधानाचार्य और सुरेश चौबे प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रकट पूर्व आचार्य व सरपंच प्रतिनिधि अमर रावत के द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE