BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 6:50 pm
KHABAR : ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय फैकेल्टी डेवलोपमेंट प्रोग्राम का हुआ समापन, अनुसंधान पत्र विषय पर दी गई जानकारी, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय महाविद्यालय में दो दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका डॉ गरिमा चौरसिया ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सभी शिक्षकों को निरंतर विकास की जरूरत है अगर हमने सीखना बंद कर दिया तो हम जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगे एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। 

ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा ने कहा कि ज्ञानोदय ग्रुप के सभी शिक्षक पीएचडी की उपाधि ले और रिसर्च पेपर लिखते रहें। इसी श्रंखला में आज के वक्ता प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज के विषय विशेषज्ञ प्रो डॉ अनुकूल हेडे थे जिन्हें 26 वर्ष से अधिक का शैक्षणिक अनुभव है। आज के प्रशिक्षण अनुसंधान पत्र कैसे लिखें विषय पर प्रशिक्षण था। 

डॉ अनुकूल हेडे ने अनुसंधान पत्र के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी शिक्षकों को बताया कि शिक्षक के शिक्षण कार्य में शोध कार्य महत्वपूर्ण है। शोध कार्य क्या होता है शोध कार्य की विधियो, शोध कार्य के चरण, डाटा कलेक्शन, डाटा एनालिसिस, शोध पत्र कैसे लिखते हैं, एक अच्छे शोधपत्र में क्या-क्या विशेषताएं होना चाहिए आदि विषयों पर विस्तार से सभी शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। 
कार्यक्रम का संचालन प्रो डॉ विनीता डावर ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो संदीप सोनगरा, प्रो केतन, डॉ डावर रहे।  

इस अवसर पर बालकवि बैरागी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत, ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य डॉ दिनेश पाटीदार, ज्ञानोदय आईटीआई के प्राचार्य एचएस राठौर, ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ कल्पना पाटीदार, बालकवि बैरागी टीचर एजुकेशन नीमच के प्राचार्य डॉ दिनेश तिवारी, ज्ञानोदय महाविद्यालय मनासा के प्राचार्य पंकज तिवारी, समस्त विभागाध्यक्ष एवं समस्त प्राध्यापक आदि उपस्थित थे। 
संस्था प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार प्रकट किया। उक्त जानकारी समाज कार्य विभाग के प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE