चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता, जन संघ भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्र झंवर द्वारा स्वयं के जीवन पर स्वरचित जीवनी का भव्य विमोचन कार्यक्रम भरत बाग में आयोजित हुआ। विमोचन कार्यक्रम में रामद्वारा के संत रमताराम महाराज, संत दिग्विजय राम महाराज, संत चंद्रभारती महाराज, विनोद यति महाराज, फादर जानी अब्राहम, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सांसद सीपी जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोतम दक, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्रीलाल जाट, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट ने पुस्तक विमोचन के अवसर अपने अपने विचार रखते हुए कैलाश झंवर के जीवन को प्रेरणादाई बताते हुए ,पुस्तक के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में झंवर परिवार के साथ बॉलीवुड स्टार शाहबाज खान, जीतू वर्मा जोजो, भाजपा नेता आमीन पठान मौजूद रहे।
इस अवसर पर पुस्तक रचियता कैलाश झंवर का शाल, उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अभिभाषक संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप काबरा ने किया। अंत में आभार पुस्तक के प्रकाशक पूर्व सभापति सुरेश झंवर ने व्यक्त किया।