चित्तौडगढ। जयपाल ओड चित्तौडगढ से 600 किलोमीटर दूर नई दिल्ली तक पैदल चल कर 10 फरवरी 2023 को प्रातः 11 बजे यात्रा प्रारम्भ करेगें।
जयपाल ओड ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पूरी करने के लिए भारत सरकार से मांग की हैं। इससे पूर्व 18 बार प्रधानमंत्री कार्यालय मे जाकर ज्ञापन दिया है और 2 मोबाईल के टावर पर चढ कर भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर चुके हैं। चित्तौडगढ़ कलेक्ट्री चौराहे पर 25 दिन की भूख हडताल की और दिल्ली के जन्तर मन्तर और महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कई बार प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। कई बार चित्तौडगढ कलेक्टी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।
जयपाल ओड ने बताया कि पहले पैदल यात्रा करने के पश्चात प्रधानमंत्री कार्यालय मे जाने के बाद आश्वासन भी दिया गया कि बहुत जल्दी संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर देश मे लागू किया जाएगा। जनसंख्या विस्फोट से देश के जंगल खत्म हो रहे है। पानी खत्म हो रहा हैं। भारत के हर नागरिक को अच्छा पानी मिले, सबको मकान मिले, अच्छी हवा मिले सबको खाने लायक भोजन मिले इसी को ध्यान मे रखते हुए चित्तौडगढ से प्रधानमंत्री कार्यालय तक दुसरी बाद पैदल यात्रा कर रहा हूं।