BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 12:03 pm
KHABAR : आम जनता बनी मृतक सुरेश सेन के परिजनों के लिए सहारा, परिजनों को दिया 104251 रूपए का सहायता चेक, सोशल मीडिया की अभिनव पहल, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। विगत दिनों नीमच जिले के ग्राम राबडीया के रहने वाले सुरेश सेन 26 जनवरी शाम को अपनी मोटरसाइकिल से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान घसुंडी चौराहा फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त होने से उनकी मौत हो गई थी, इस खबर ने परिजनों और इष्ट मित्रों को पूरी तरह से हिला कर रख दिया था। वहीं युवा  मौत से परिवार पर मानो वज्रपात हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने और परिवार में छोटी-छोटी चार लड़कियां होने से उनके सामने पालन पोषण का संकट उत्पन्न हो गया था। 

इस स्थिति में मानवता की मिसाल बनकर श्री देव कृषि बाजार ग्रुप के चंपालाल गुर्जर एवं उनके साथियों ने एक मुहिम चलाते हुए स्व सुरेश सेन के परिजनों की मदद करने का विचार किया। अपने ग्रुप के माध्यम से और सोशल मीडिया से मदद की घोषणा की। देखते ही देखते लोगों ने अपनी श्रद्धा और स्वेच्छा से पैसा एकत्र करना शुरू किया। दिनांक 31 जनवरी तक मात्र 4 दिन में सुरेश सेन के परिजनों को 104251 रूपए की सहायता राशि का चेक मृतक की पत्नी को परिवार की उपस्थिति में दिया गया। मृतक की कमी तो पूरी नहीं हो सकती, परंतु इस छोटी सी शुरुआत से परिजनों को आर्थिक रूप से कुछ मदद अवश्य मिलेगी। निश्चित तौर पर यह एक बड़ा ही आदर्श का कार्य सोश्यल मिडिया के माध्यम से हुआ। 

परिजनों को चेक सौपते समय चंपालाल गुर्जर श्री देव कृषि बाजार ग्रुप संचालक, चंद्रशेखर पाटीदार सरपंच बमोरा, अशोक भारद्वाज मंडी व्यापारी जमुनिया कला, पत्रकार रामेश्वर नागदा रेवली देवली, किशोर दास बैरागी मंडल उपाध्यक्ष, चंचल नागदा हिंगोरिया आदि उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE