BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 4:47 pm
KHABAR : ज्ञानोदय महाविद्यालय में प्रबंधन एवं कॉमर्स विद्यार्थियों को आम बजट दिखाया, बजट के बिंदुओं पर हुई चर्चा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय महाविद्यालय में आज संसद में पेश बजट का विद्यार्थियों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। संसद में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने 75 वां आम बजट पेश किया। जिसका लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को दिखाया एवं बजट से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत के निर्देशन में एवं प्रबंधन विभाग के प्रो संदीप सोनगरा ने सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि बजट का देश की व्यापारिक, औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों पर क्या प्रभाव पड़ता है। 

सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों से पेश बजट पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी, 22-2023 के लिए संशोधित राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 6.4 प्रतिशत है। 2023-2024 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलीपेड्स, वाटर एयरोड्रोम और उन्नत लैंडिंग ग्राउंड का पुनरुत्थान किया जाएगा।  सात लाख तक इनकम टैक्स में छूट की घोषणा, 3 करोड़ के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट दी जाएगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी।इसमे ग्रीन एनर्जी, ऑटोमोबाइल्स आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। 

इस अवसर पर बीकॉम के विभागाध्यक्ष प्रो रवि चौरसिया, डॉ विनीता डाबर, प्रो राजेश समदानी, प्रो विजय समदानी, प्रो प्रकाश गोयल, प्रो अमित अहीर, प्रो विष्णु बावरी एवं प्रो भावना गोयल, प्रो रवि सोनी, प्रो केतन खंडेलवाल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE