BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 6:20 pm
NEWS : श्री चित्रगुप्त धाम सर्वसमाज पूजा-पाठ क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने कहा- भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त जी को एक कलम अर्पित करें और उसी पूजा की हुई कलम को सुरक्षित रख पूरे साल प्रयोग करें, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त जी को एक कलम अर्पित करें और उसी पूजा की हुई कलम को सुरक्षित रख पूरे साल प्रयोग कीजिए। यह बात श्री चित्रगुप्त धाम सर्वसमाज पूजा-पाठ क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने बुधवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-पाठ कर ‘हर-घर भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त‘ अभियान की शुरूआत के अवसर पर कही। उन्होने कहा कि पूजा की हुई कलम के उपयोग से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
सक्सेना ने कहा कि अभियान के तहत सभी को बताया जाएगा कि पुराणों के अनुसार मनुष्य के कर्मो के आधार पर ही भगवान श्री चित्रगुप्त न्याय करते हैं इसलिए सभी प्राणियों को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।
प्रवक्ता आचार्य कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में होने वाले इस अभियान के तहत शाश्वत सक्सेना और सर्वसमाज की टीम के द्वारा सबसे पहले जिले के सभी प्रमुख मंदिरों के प्रमुख से मिल कर अभियान की जानकारी दी जाएगी और जाति-समाज के प्रमुखों से मिलकर उन्हे अभियान से जोड़ने का आहृन किया जाएगा । इस अभियान के तहत पुराणों के अनुसार भगवान श्री चित्रगुप्त की महिमा का वर्णन कर सभी समाज के लोगो को पूजा करने के लाभ से अवगत कराया जाएगा। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा से घर में सुख-शांति, समृद्धि के साथ ही लेखनी, वाणी और विधा का वरदान मिलता है।  
‘हर घर भगवान धर्मराज श्री चित्रगुप्त‘ अभियान का शुभारंभ शाश्वत सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा वाचन और वैदिक मंत्रोच्चारण से किया । इस अवसर पर आचार्य कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार लोधा, कमल सिंह राजपूत, विवेक माहेश्वरी, श्री चित्रगुप्त मंदिर के व्यवस्थापक अमित श्रीवास्तव, सचिव रितेश सक्सेना, पंडित मनीष शर्मा, पंडित चंद्रप्रकाश शर्मा, पंडित मुकेश शास्त्री,पंडित मुरलीधर चतुर्वेदी, पंडित मदन शर्मा,पंडित बद्रीप्रसाद शर्मा,, पंडित श्रवण शर्मा और पंडित बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE