BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 6:22 pm
NEWS : तैली घाणी बोर्ड की स्थापना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । तैली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान के बैनर तले तेली घाणावर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए राजस्थान में तैली घाणी बोर्ड की स्थापना करने की मांग की है।

तैली पिछड़ा वैश्य महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष अलका साहू पंचोली ने बताया कि हमारी राजस्थान सरकार सभी समाजों के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार कार्य कर रही है इसी के अनुरूप हम सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि तेली समाज पिछड़ी जाति में आता है और तेली समाज के ज्यादातर लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं और तेली समाज का मुख्य रोजगार तेल घाणी है। आज राजस्थान में तेल घाणी का कार्य करने वालों की आर्थिक स्थिति दयनीय है।
अलका साहू ने बताया कि राजस्थान में ज्यादातर तेली समाज के लोग तिलहन व घाणी की आवश्यकता हेतु साहूकारों के चक्कर में पड़कर जीवन भर ब्याज चुकाने से मुक्त नहीं हो पाते है। इसलिए हमारी राजस्थान सरकार से मांग है कि अगर तेल घाणी बोर्ड की स्थापना की जाती है तो तेल घाणी से रोजगार पाने वालों के तेली समाज लोगों को ब्याज खोरों से मुक्ति मिलेगी साथ ही तिलहन व घाणी के आवश्यक सामग्री हेतु समय पर राशि की उपलब्धता हो सकेगी।

अलका साहू पंचोली ने कहा कि बोर्ड के गठन से समाज के लोगों को जीविकोपार्जन में आसानी होगी और हमारे जीवन स्तर में सुधार होगा। 
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार में समाज का प्रतिनिधित्व शून्य है सभी समाजों के बोर्ड गठित कर सरकार उन्हें प्रतिनिधित्व दे चुकी है इसलिए पूरे राजस्थान तेली समाज की आवाज से सरकार को अवगत किया गया हैं।

पंचोली ने बताया कि तेली समाज के प्रदेशाध्यक्ष एस एन साहू ने तेली घाणी बोर्ड के गठन की मांग पर राजस्थान के प्रत्येक जिलों में जाकर समाज की बैठकें ले चुके हैं जिसमें भी मांग का समाजजनों द्वारा भर पूर समर्थन किया गया।

ज्ञापन सौंपते समय तैली पिछड़ा वैश्य महासभा राजस्थान की महिला प्रदेशाध्यक्ष अलका साहू पंचोली के साथ गणेश, कमलेश तेली, चंदा, मीना, पुष्पा देवी तेली, भेरुलाल तेली, उदयलाल, लेहरी लाल, लक्ष्मी सारस्वत, कालुलाल जरवार, जमना, गौरीशंकर, किशन ढोढरिया, बगदी राम, नाश्ता, मुकेश जरवार, कालूलाल जरवार, भगवती लाल आदि मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE