चित्तौड़गढ़ । धनेत स्थित बावड़ी वाले सगस बावजी स्थान पर रात्रि जागरण और प्रसाद का कार्यक्रम गुरूवार 2 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
पुजारी देवकिशन शर्मा धनेत ने बताया कि गुरुवार को शाम 7 बजे से रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा तथा शुक्रवार को सुबह प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने सभी भक्तगणों से धर्मलाभ का निवेदन किया।