रेवली देवली। ग्राम रेवली देवली नीमच में चल रही विशाल संगीत में श्रीमद् देवी भागवत कथा के चौथे दिवस कथा व्यास भागवत आचार्य पंडित सोमनाथ शर्मा ने कथा को प्रारंभ करते हुए कहा कि महाराज जनमेजय ने वेदव्यास महाराज से प्रश्न किया कि इस जगत में सबसे ऊपर कौन सी शक्ति है यह मैं जानना चाहता हूं इसके उत्तर में वेदव्यास महाराज ने कथा को सुनाते हुए कहा कि इस जगत में पराशक्ति सबसे ऊपर है जो ब्रह्मा विष्णु महेश को भी शक्ति प्रदान करती हैं इसी के साथ वही शक्ति पूरे जगत का संचालन करती हैं महाराज जनमेजय ने जब देवी के पूजन की विधि पूछी तो वेदव्यास महाराज ने नवरात्रि पूजन का महत्व बताया और साथ ही साथ कन्या पूजन की विधि विधान को भी बताया देवी भागवत के अनुसार 2 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक की कन्या कन्या कही गई है और वही कन्या पूजन के लिए दी जाती हैं अलग अलग अलग अलग स्वरूप वाली देवी का स्वरूप होती है जिनके पूजन से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं कथा के चौथे दिवस पहलाद का सुंदर चरित्र और साथ ही साथ देवकी वसुदेव के पूर्व जन्म की कथा सुनाई और चौथे दिवस कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया कथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं रेवली देवली के महिषासुरमर्दिनि मंदिर में चल रहे सहस चंडी यज्ञ और देवी भागवत कथा महोत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और कथा का लाभ ले रहे हैं आयोजकों ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की बात की है पांचवे दिन कथा में महिषासुरमर्दिनि का उत्सव मनाया जाएगा।