मनासा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 8 साल से स्कूटर यात्रा कर देश में स्वच्छता जागरूकता भ्रमण पर निकले भोपाल के 68 वर्षीय सैफुद्दीन भाई शाजापुर वाले आज मनासा पहुंचे जहां लोगो को अनोखे अंदाज में देख लोगो ने स्वागत किया।
निजी खर्च निःस्वार्थ भाव से जागरुकता संदेश दे रहे सैफुद्दीन भाई 500 से अधिक शहरों में घूम चुके है। जहां कचरा प्लास्टिक और कूड़ा दिखा झाड़ू लेकर शुरू हो जाते है। गले में झाड़ू स्केल व विसिल और कचरा स्त्रोत पर पृथकीकरण कपड़े पहने और दोनो साइड में कपड़े का झोला टांग देश भृमण पर निकले है। इनके अद्भुत रूप से और सकारात्मक स्वच्छता परिभाषा संदेश से आम नागरिक मोहित हो रहे हैं।
इनका अनोखा स्वच्छता जागरूकता कार्य को देख कर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ट द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। बिना स्वार्थ के देश में स्वच्छता जागरूकता सेवा देने के लिए इन्हें दिल से सलाम हमारा ईश्वर इन्हें हमेशा स्वस्थ रखें।